नमस्ते दोस्तों! मैं आदर्श , कानपुर से हूँ और पिछले साल जून में मेरे दोस्त के साथ एक छोटी सी घटना घटी। हुआ ये कि उसका एक महीने का बिल आया, उस एक महीने UPPCL का बिजली बिल देखकर थोड़ा सदमा सा लग गया। उसका बिल हमेशा 1500-2000 रुपये हर महीने का आता था, लेकिन इस बार 5200 रुपये का आ गया! घर में सब हैरान, पत्नी बोली “कहीं चोरी तो नहीं हो रही?”। लेकिन शांत दिमाग से जाँच की तो पता चला meter में 3 महीने की pending यूनिट्स एकमुश्त जुड़ गई थीं। इस पोस्ट में मेरे दोस्त कि पूरी रियल लाइफ स्टोरी से आपको भी कुछ मदद मिलेगी, इसमे हमने कारण, और सही जाँच और उपभोक्ताओं के लिए आसान उपाय बता रहें हैं। अगर आपका भी बिल बढ़ा है तो घबराएँ नहीं, ये तरीके 90% केस सॉल्व कर देंगे।
बिल ज्यादा आने के छिपे हुए कारण – मेरे अनुभव से
मेरे दोस्त के मामले में समस्या पुराने मीटर की थी, जो बिना बताए पुरानी pending रीडिंग को एक साथ जोड़ रहा था। लेकिन और भी कई कारण हो सकते हैं:
- मीटर रीडिंग एरर: JE गलत नोटिस कर दे या meter गड़बड़ जाए।
- लीकेज/चोरी: पड़ोसी का तार आपके मीटर से जुड़ा हो या घर में लूज वायरिंग।
- स्टैंडबाय लॉस: TV, फ्रिज, चार्जर बंद न होने पर 24 घंटे 0.5-1 यूनिट खर्च बढ़ते है।
- गर्मी का असर: AC, कूलर, फैन ज्यादा चलें तो 2-3 गुना बिल।
- पुराने उपकरण: 10 साल पुराना फ्रिज 40% ज्यादा बिजली खाता है।
मेरी जाँच में पता चला कि गर्मी में AC नया था लेकिन फ्रिज पुराना, प्लस meter pending। पहले बिल चेक किया – यूनिट्स डबल थे।
घर पर ही तुरंत जाँच कैसे करें – आसान टेस्ट
ये 3 स्टेप आजमाएँ:
- मीटर टेस्ट: Main switch ऑफ करें, 1 kW हीटर या 1000 वॉट बल्ब 30 मिनट जलाएँ। मीटर में 0.5 यूनिट बढ़े तो ठीक, न बढ़े तो मीटर खराब।
- ऐप चेक: UPPCL ऐप डाउनलोड कर अकाउंट -नंबर डालें, और जेनरैट बिल पर रीडिंग का फोटो देखें। दोस्त के बिल मे फोटो में mismatch था।
- लीकेज टेस्ट: रात 11 बजे सब स्विच ऑफ, सुबह मीटर चेक – 0.2 यूनिट भी बढ़े तो समझ लो लीकेज हो रहा।
ये टेस्ट 1 घंटे में हो गया, मेरे दोस्त के केस में meter issue confirm हो गया था।
UPPCL शिकायत के आसान स्टेप्स – 7 दिन में समाधान
UPPCL में शिकायत आसान है, मेरे दोस्त का 3 दिन में बिल 1800 हो गया:
- स्टेप 1: 1912 टोल-फ्री कॉल – अकाउंट-नंबर, बिल डिटेल बताएँ। Ticket नंबर मिलेगा, JE 48 घंटे में आएगा।
- स्टेप 2: uppcl। org पर लॉगिन > ‘बिल संबंधी शिकायत’ > फोटो अपलोड।
- स्टेप 3: लोकल सब-स्टेशन में लिखित आवेदन (अकाउंट-नंबर, बिल कॉपी, ID प्रूफ)। 7-15 दिन में जाँच करके आपको सूचित कर दिया जायगा।
- अगर न सुधरे: उपभोक्ता फोरम (free) में अपील करें, जिससे 30 दिन में फैसला हो जायगा और आपको सही सहायता मिलेगी।
बिल हमेशा कम रखने के 10 प्रैक्टिकल टिप्स
मेरे दोस्त ने अपने घर मे कुछ बदलाव भी किए, जिससे अब बिल 1200 औसतन आता है:
- LED बदलें: 100W बल्ब को 10W LED – 80% बचत।
- 5-स्टार उपकरण: नया फ्रिज/AC लें, inverter फैन को मान्यता दें।
- टाइमर यूज: वॉशिंग मशीन रात 11-5 बजे।
- सोलर गीजर: 200L पर 50% कट।
- रीडिंग खुद दें: हर महीने ऐप पर।
- इंस्टॉलमेंट लें pending के लिए – 6 महीने बिना ब्याज।
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1: बिल 10 गुना ज्यादा आया तो क्या करें?
A: तुरंत 1912 कॉल करें, अपनी समस्या को बताए और अगर जरूरत हो तो अपने पुराने बिल को भी पास रखे कही पिछली रीडिंग को न पूछा जाए
Q2: Smart meter में गड़बड़ कैसे चेक करें?
A: ऐप पर daily यूनिट track करें। Abnormally high तो JE को तुरंत सूचित करें।
Q3: शिकायत कितने दिन में सॉल्व होती है?
A: 1912 पर 3-7 दिन, पोर्टल पर 15 दिन। फोरम में 30 दिन।
Q4: बिल सुधार के बाद पेमेंट कैसे होगा?
A: Revised बिल SMS/ऐप पर आता, आप खुद बिजली विभाग के केंद्र पर जा सकते है या अनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
Q5: चोरी का शक हो तो?
A: JE को लिखित बोलें, वो चेक करेगा। और पड़ोसी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता जो विभाग के द्वारा किया जायगा और आपको भी कुछ सहायता प्रदान की जाएगी।
दोस्तों, हमारी इस पोस्ट से सीखें कि खुद जाँच पहले करलें , शिकायत बाद में। आपका अनुभव कमेंट करें,